spot_img

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड प्रोफेशनल T20 लीग शुरू करने का फैसला लिया है, जिसे झारखंड क्रिकेट का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लीग की शुरुआत जून के पहले हफ्ते से हो सकती है। पहले सीजन में 6 टीमें मैदान में उतरेंगी और सबसे खास बात ये है कि दर्शकों के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री होगी।

ऑक्शन-बिडिंग सिस्टम से JSCA में खिलाड़ियों का चयन 

इस लीग की बड़ी खासियत ये भी है कि इसमें महिला क्रिकेट को बराबर मंच मिलेगा। महिला लीग में 3 टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन-बिडिंग सिस्टम से होगा, जिससे पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म दोनों सुनिश्चित होंगे। JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव का कहना है कि यह पहल राज्य के खिलाड़ियों को नेशनल लेवल तक पहुंचाने का मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगी। वहीं, पूर्व क्रिकेटर शाहबाज नदीम और सौरभ तिवारी ने भी इसे युवाओं के लिए बड़ा मौका बताया है। खास बात ये भी रही कि इस मौके पर VVS लक्ष्मण की मौजूदगी ने आयोजन को और हाई-प्रोफाइल बना दिया।

इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…

इसे भी पढ़े : Ranchi : अगले कुछ घंटों में खूब बरसेंगे मेघ… जानें कहां-कहां

 

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित