spot_img
spot_img
spot_img

हीरो आदित्य पंचोली बोले, वेब सीरीज बनाऊंगा, पर धनबाद को बदनाम नहीं करूंगा….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD : धनबाद पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने कहा कि यहां के लोगों का मान सम्मान पाकर मन गदगद है। धनबाद बहुत ही सुंदर शहर है। यहां के खान पान और लोग सब अच्छे हैं। हीरो आदित्य पंचोली ने कहा कि आने वाले दिनों में उनका इरादा धनबाद को लेकर वेब सीरीज या फिल्म बनाने का है। वह दोबारा धनबाद आयेंगे। फिलहाल वेब सीरीज और फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। धनबाद को लेकर जो भी वेब सीरीज या फिल्म बनेगा, उसमें धनबाद की छवि को बढ़िया दिखाया जायेगा। शहर को बदनाम करने वाला फिल्म नहीं बनाया जायेगा। पंचोली ने कहा धनबाद के मुनिडीह अंडर ग्राउंड कोलियरी देखने का मौका मिला, बहुत अच्छा अनुभव रहा।

अभिनेता आदित्य पंचोली दो दिन के लिये धनबाद आये हैं। वह सोमवार को धनबाद के सिंह मेंशन परिवार के सदस्यों से मिले। सिंह मेंशन की बहू व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह और जनता मजदूर संघ महामंत्री सिद्धार्थ गौतम से मिले। इसके बाद सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम स्कूल पहुंचे। यहां दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उन्हें नवाजा। वहीं बच्चों से कहा कि स्कूल पहुंच उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगा कर पढ़ने को कहा। वहीं खेल कूद में भी अपना जौहर दिखाने को कहा। स्कूल के बच्चे भी उनसे मिल बहुत खुश हुये। कुछ बच्चों ने आदित्य पंचोली से कई तरह की बातें पूछी, जिसका जवाब उन्हें बेखूब मिला।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम

इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्‍या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई

इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...