spot_img
spot_img

पुलिस गिरफ्त में 9 दुर्दांत, उगल दिये कई अहम राज, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : माओवादियों के खात्‍मे के लिए झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने ऑपरेशन डबल बुल चलाया। ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक माओवादी मारा गया। वहीं 10 लाख के इनामी दुर्दांत जोनल कमांडर बलराम उरांव समेत 9 पुलिस के हत्‍थे चढ़ गये। ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने माओवादियों को बड़ी चोट दी। उनके रहने के ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया। भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और खाने-पीने सामान जब्‍त किया। 8 फरवरी से जारी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच 10 बार भीषण मुठभेड़ भी हुई। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन में रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दस्‍ता बिखर गया। रविंद्र गंझू के अलावे सब जोनल कमांडर रंथू उरांव, जोनल कमांडर छोटू खरवार और लाजिम अंसारी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर भी सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। गिरफ्तार माओवादियों में 15 पुलिसकर्मियों की हत्‍या में शामिल टॉप माओवादी जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दशरथ खेरवार, एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया, शैलेश्वर उरांव, शैलेंद्र नगेसिया,  मुकेश कोरबा, वीरेन कोरबा, संजय नगेसिया और शीला खेरवार शामिल है। बलराम उरांव के खिलाफ पुलिस फाइल में 82 जघन्‍य मामले दर्ज हैं। बलराम लातेहार के रेहलदाग का रहनेवाला है। मुकेश कोरबा और वीरेन कोरबा छत्‍तीसगढ़ और बाकी माओवादी लोहरदगा और लातेहार के रहनेवाले हैं। पुलिस पूछताछ में माओवादियों ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आईजी ने कहा कि जवानों के हौसले के कारण अभियान जारी रहा। उसी का नतीजा हुआ कि बड़ी सफलता मिली। आईईडी प्‍लांटेड एरिया में जवानों ने हौसले और सतर्कता का परिचय दिया। 13 दिनों तक लगातार अभियान चला। माओवादी बचने के लिए भागकर गांव में घुस आये। ग्रामीणों को धमका कर उनके घरों में छिप गये, जहां से 9 दुर्दांत को दबोच लिया गया।

यहां याद दिला दें कि पिछले 8 फरवरी से लगातार माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबल अभियान चला रहे हैं। अलग-अलग आईईडी ब्‍लास्‍ट में 3 जवान घायल हुये। फिर भी सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहा। इस दौरान 10 बार मुठभेड़ भी हुई। इसी का नतीजा है कि इतनी बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर अभियान चला रहे हैं। आसमान से भी निगरानी रखी जा रही है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने अबतक माओवादियों के एक दर्जन से ज्‍यादा बंकरों को ध्‍वस्‍त कर दिया है। साथ भारी मात्रा में माओवादियों का सामान जब्‍त किया है। सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक इंसास रायफल, एक ऑटो‍मेटिक अमेरिकन रायफल, 315 बोर का एक रायफल, एक मोडिफाइड कारबाइन, एक पिस्‍टल, 1678 जिंदा गोलियां, 21 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, 16 आईईडी, 4 वायरलेस सेट, कोर्टेक्‍स वायर, चार्जर, पेन ड्राइव, टैब, कैमरा, डेटोनेटर, बैट्री, विस्‍फोटक, वर्दी, कंबल समेत रोज इस्‍तेमाल की कई सामग्री मिली।

इसे भी पढ़ें : बारात को खिलाने हुई देरी, दूल्‍हे ने किया ऐसा कि रो रहा लड़की का परिवार

इसे भी पढ़ें : मुर्दे को हथकड़ी लगाकर पहुंचाया अस्‍पताल, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : बेकाबू बस ने दो लोगों को रौंदा, फिर ट्रक का कर दिया…

इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्‍लांट करने में माहिर संतोष का क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए

इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्‍छा है अंडा, रोजाना ज्‍यादा खाने से हो सकती है बीमारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...