Koderma : एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुआ यूं कि सुबह के समय गौरव नामक एक बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद बेकाबू बस ट्रक से जा टकराई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के लुकाई का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क से किनारे हटाया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने के प्रयास में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस










