spot_img
spot_img
spot_img

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 8 मवेशी की मौत, बजरंग दल व ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशियों की मौत के बाद बजरंग दल व ग्रामीणों ने सुबह से सड़क जाम कर हंगामा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी ली। बजरंग दल व ग्रामीणों ने मवेशियों की मौत के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। यह घटना चंद्रपुरा थाना व दुग्दा के बीच मे सिद्धू कान्हू चौक के समीप धनबाद जाने वाली मुख्य सड़क की है।

Read More :पड़ोसी प्रेमी के घर छुपी रही, 11 साल बेखबर रहे घरवाले

ग्रामीणों से सड़क खाली करने की अपील की

चंद्रपुरा सीओ सह बीडीओ संदीप कुमार मधेशिया, चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी, दुगदा थाना प्रभारी राजेश रंजन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क खाली करने की अपील की लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम होने के कारण यहां गाड़ियों की लंबी लम्बी कतार लग गई है।

Read More :#TragedyKing’s की सेहत सुधरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुआवजा नहीं मिलने तक नहीं हटेंगे

बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि इस सड़क मार्ग से हर वक्त भारी वाहन चलते हैं। इस लिए तीन चार जगह ब्रेकर दिया जाए जिससे ताकि गाड़ी की रफ्तार कम हो और दुर्घटनाओं भी कमी आए। साथ ही इन मुआवजे की मांग को लेकर भी सभी अड़े हुए हैं। कहा जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक जाम नहीं हटेगा।

Read More : BREAKING : झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

मुआवजे का प्रावधान नहीं: BDO

ग्रामीणों ने कहा कि दोनों छोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ताकि भविष्य में दुर्घटना हो तो पता चल सके। चंद्रपुरा बीडीओ सह सीओ संदीप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि सरकारी प्रावधान में इसका मुआवजा देने का नही है लेकिन कंपनी से बात की जा रही है उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास कर रहा हूं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

Garhwa : गढ़वा से एक ऐसी घटना सामने आई...

वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस रोज से घर-घर पहुंचेंगे BLO…

Ranchi : वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...