रांची : झारखंड बोर्ड को लेकर बड़ी खबर। सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। परीक्षा को रद्द करने की मांग लगातार की जा रही थी। विपक्ष भी परीक्षार्थियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए रद्द करने की मांग कर रही थी। सरकार ने इसपर लगातार मंथन के बाद फैसला लिया।
यहां याद दिला दें कि कई राज्य ने पहले ही बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। सीबीएसई और ICSE ने भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। जिसके बाद से झारखंड में भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की लगातार मांग उठ रही थी।
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है- आज मैंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की मांग को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।
आज मैंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की माँग को देखते हुए झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 10, 2021
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
Read More : कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)











