spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पड़ोसी प्रेमी के घर छुपी रही, 11 साल बेखबर रहे घरवाले

Date:

spot_img
spot_img

पलक्कड : एक युवती की 11 साल पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. ये महिला पड़ोस में ही प्रेमी के घर में इतने साल एक कमरे में छ‍िप कर रहती रही. इसका पता प्रेमी के घरवालों को भी नहीं लगा. ये हैरान करने वाली घटना केरल के पलक्कड जिले के अइलूर कस्बे से सामने आई है.

सजीथा की उम्र 2010 में 19 साल की थी जब वो अपने घर से लापता हो गई. इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई. लेकिन सजीथा का इतने साल तक कोई सुराग नहीं मिल सका. अब जाकर खुलासा हुआ है कि सजीथा इतने साल तक प्रेमी रहमान के घर में एक कमरे में रहती रही. सजीथा के घर से रहमान का घर सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर ही स्थित है.

मार्च 2021 में रहमान भी अपने घर से बिना बताए लापता हो गया तो उसके घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस इसकी जांच में जुटी थी कि एक दिन रहमान को उसके भाई ने सड़क पर अचानक देखा लेकिन वो घर आने को तैयार नहीं हुआ. लॉकडाउन की वजह से पुलिस चेकिंग चल रही थी. रहमान के भाई ने उसके बारे में पुलिस को बताया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

इसके बाद रहमान ने पुलिस को सारी कहानी बताई. रहमान के मुताबिक वो एक किराए के घर में रह रहा है. उसके साथ सजीथा भी रह रही है. रहमान ने 2010 के बाद जो हुआ, वो भी सब पुलिस को बताया. सजीथा 11 साल पहले अपना घर छोड़ने के बाद रहमान के घर पर ही रहने आ गई थी. तभी से दोनों ने घरवालों को बिना बताए रहमान के ही कमरे में रहना शुरू कर दिया.

सजीथा का भी बयान लिया गया. रहमान के घर में उसके माता-पिता समेत चार लोग और भी रहते थे. रहमान के कमरे की ओर कोई भी जाने की कोशिश करता था तो वो आक्रामक हो जाता था. कई बार वो काम पर नहीं जाता था और खाना भी कमरे में ही ले जाकर खाता था. ऐसे ही इतने साल चलता रहा.

हैरानी की बात है कि रहमान के कमरे में टॉयलेट-बाथरूम भी नहीं था. ऐसे में सजीथा जब रात को सब घरवाले सो जाते थे तो कमरे की खिड़की से बाहर आती-जाती थी. इसके लिए खिड़की से ग्रिल को हटा रखा था.  पुलिस के सामने अब सजीथा ने दिखाया कि कमरे से बाहर निकलने और वापस आने के लिए वो खिड़की का कैसे इस्तेमाल करती थी.

रहमान ने पुलिस को बताया कि इस तरह छ‍िप-छ‍िप कर रहते वो तंग आ गए थे. इसलिए इस साल मार्च में दोनों घर से बाहर आ गए और किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया. दिहाड़ी मजदूरी करने वाले रहमान ने बताया कि उन्हें ये भी डर लगा रहता था कि अगर परिवार वालों को पता चल गया तो क्या होगा.

पुलिस ने दोनों के बयान लेने के बाद जांच की और उनकी बातों को विश्वसनीय माना. दोनों को फिर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सजीथा को रहमान के साथ रहने की इजाजत दी. अब दोनों अपने किराए के कमरे में ही रह रहे हैं. सजीथा की उम्र अब 29 साल और रहमान की 34 साल है.

इसे भी पढ़ें :

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...