spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#TragedyKing’s की सेहत सुधरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है। 5 दिन पहले सांस में तकलीफ होने के बाद हुए थे भर्ती। 98 साल के दिलीप कुमार की ओर से फैजल फारूकी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा है, “आपके प्यार, स्नेह और दुआओं के साथ दिलीप साहब अस्पताल से घर जा रहे हैं। डॉक्टर्स (नितिन) गोखले, (जलील) पारकर, डॉ. अरुण शाह और हिंदुजा हॉस्पिटल, खार की पूरी के जरिए अल्लाह का रहम रहा।

Read More : BREAKING : झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को आज दोपहर 12.45 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए बांद्रा स्थित पाली हिल बंगले पर ले जाया गया। अस्पताल से निकलने के मौके पर सायरा बानो ने कहा, “दिलीप कुमार के फेफड़ों से पूरी तरह से पानी निकाल दिया गया और अच्छी तरह से आराम फरमाने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें घर में तमाम तरह के एहतियात बरतने और एंटी-बायोटिक्स देने के लिए कहा है। आप सभी की दुआएं काम आईं, आगे भी आप लोग उनकर लिए दुआ कीजिए. उनके लिए दुआ करनेवाले सभी लोगों की मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दोपहर 1.30 से 2.00 बजे के बीच दिलीप कुमार के छाती में जमा पानी को निकालने के लिए माइनर सर्जरी की गई। मेडिकल भाषा मे इस सर्जरी को ‘प्ल्यूरल एस्पीरेशन’ कहा जाता है। यह सर्जरी मुख्यतः छाती में जमा कफ, सांस लेने में होनेवाली दिक्कत और सीने में होनेचाले दर्द को दूर करने के लिए की जाती है। सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के चलते उन्हें रविवार से ही लगातार  ऑक्सीजन दी जा रही थी मगर उनका इलाज शुरू से ही सामान्य वॉर्ड में चल रहा था। लेकिन बुधवर को हुई माइनर सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था।  दिलीप कुमार का ऑपरेशन डॉ. नितिन गोखले और डॉ. जलील पारकर की निगरानी में किया गया था।

Read More : सीएम योगी के दौरे से बढ़ा दिल्‍ली का सियासी पारा, अमित शाह से डेढ़ घंटे की गुफ्तगू

इसे भी पढ़ें :

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: