SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में रोसड़ा थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल बैंक की शाखा से सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लगभग 65 लाख रुपये लूट लिये। ग्रामीणों ने साहस दिखाकर भाग रहे अपराधियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

3 बाइक से आए थे 5 अपराधी
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बैंक खुलते ही तीन अलग-अलग बाइक से 5 अपराधी पहुंचे। बैंक पर धावा बोलकर 65 लाख रुपए से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया। लोगों की भीड़ जुटता देख अपराधी भागने लगे। अपराधियों में एक को लोगों ने पीछाकर मुरादपुर गांव के पास पकड़ लिया। लोगों ने उसे पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पकड़े गए अपराधी से 10 लाख बरामद
पकड़े गए अपराधी के पास के लूटे के 10 लाख रुपये और एक कट्टा बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। डीएसपी का कहना है कि कितनी राशि की लूट हुई है, इसका मिलान किया जा रहा है। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा, 14 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड
इसे भी पढ़ें :75 लाख का इंश्योरेंस करा पति को लगाया ठिकाना… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, खिड़की से कूदे लोग… देखें
इसे भी पढ़ें :टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो








