Ranchi : बंधन बैंक के कर्मचारी सुक्रांतो भट्टाचार्य को लहुलूहान कर उनसे 60 हजार रुपये लूट लेने वाले तीन बदमाशों का आज पुलिस ने बुखार छुड़ा दिया। राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास बीते 1 सितम्बर को हुई इस वारदात में शामिल बदमाश रोहित राज उर्फ सुक्का, हर्ष शर्मा और मोनू कुमार वर्मा को दबोच लिया गया। यह तीनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज के अलग-अलग मोहल्ले में रहते है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों और बदमाशों की नई पौध तैयार हो रही है। बंधन बैंक के कर्मचारी सुक्रांतो भट्टाचार्य तकादा कर अपने घर रातू रोड की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में ही बाइक सवार कुछ बदमाशों ने सुक्रांतो की बाइक में धक्का मार दिया। दोनों बाइक सवार गिर पड़े। इसके बाद बदमाश जर्बदस्ती सुक्रांतो को अपनी गाड़ी से दलादली चौक के पास ले गये। वहां लूटमार शुरू कर दी। प्रतिरोध करने पर सुक्रांतो पर तेज धार हथियार से हमला कर उन्हें लहुलूहान कर दिया।
इस वारदात को रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने इस कांड में शामिल अपराधियों को खोज निकालने की खातिर एक स्पेशल टीम बनाई। डीएसपी मुख्यालय 2 प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को बदमाश रोहित राज के बारे में क्लू मिला। यह क्लू टेक्निकल सेल की मदद से हासिल किया गया। रोहित का लोकेशन सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास मिला। उसे धर लिया गया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। रोहित ने अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया कि बंधन बैंक के कर्मचारी को लूटने में उसका साथ हर्ष शर्मा और मोनू कुमार वर्मा ने दिया था। गठित स्पेशल टीम ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां, घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटी गई राशि में से 24 हजार रुपये बरामद कर लिये गये।
इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हे-हे मत आ इधर मत आ… बोलते रह गये लोग, उफनाती नदी में बह गया संतोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी नहीं लगी खूबसूरत तो दे डाली सुपारी, पर ये क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : UP में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : धनबाद के ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की डकैती… देखें वीडियो












