spot_img
spot_img
spot_img

मांडर विस उपचुनाव में 60.05% वोटिंग, 80 साल की बूढ़ी महिला ने भी डाला वोट… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 26 जून को वोटों की काउंटिंग की जाएगी। मतदाताओं ने 14 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद कर लिया। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी लगड़ा इंतजाम किये गए थे। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मांडर विधानसभा क्षेत्र के कुल 3,49,218 मतदाताओं में 1,76,526 पुरुष, 1,72,686 महिला एवं 6 थर्डजेंडर मतदाता हैं। 2022 के इस उपचुनाव में अपराह्न 4 बजे तक 60.05% अनुमानित मतदान प्रतिशत रहा।

मांडर उपचुनाव में कुल 433 मतदान केंद्रों में आयोग द्वारा 35 मॉडल मतदान केंद्र बनाये गये थे। इसके अलावा 38 ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किए गए थे जहां पर्दानशीं महिलाओं की संख्या अधिक थी, जिसके कारण इन केंद्रों पर एक महिला मतदान पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। मतदाताओं की जागरूकता एवं सहयोग के लिए भी आयोग द्वारा काम किये गए। उपचुनाव में आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए 484 वॉलिंटियर, 65 व्हीलचेयर एवं 25 वाहनों के इंतजाम किये गये थे। इस उपचुनाव में 3,035 दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2,845 मतदातओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान केंद्र पर तथा 747 ने डाकपत्र के माध्यम से किया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की कड़ी नजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर रहा। इस प्रक्रिया में 10,000 रुपये सहित 1,33,228 रुपये की अवैध शराब और 14,10,000 रुपये मूल्य की अन्य सामग्री जप्त की गई।

इसे भी पढ़ें : 60 यात्रियों से भरी बस 50 फिट गहरी खाई में गिरी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : बच्चे को Cobra ने डंसा, खुद तड़प-तड़प कर तुरंत मर गया सांप

इसे भी पढ़ें : रात में टहलने निकला संजय फिर नहीं लौटा घर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिल्ली AIIMS के Director को मिला Extension, जानिये कितने दिनों के लिए बढ़ा कार्यकाल

इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट लाने गई शिष्या के पेट में पलने लगा बच्चा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...