RANCHI : लावारिस लाशों को मुक्ति और सद्गति दिलाने के लिये जानी जाने वाली मुक्ति संस्था ने रविवार को 56 लावारिस डेड बॉडी को मुक्ति दिलाई। संस्था ने जुमार नदी के तट पर 56 लावारिस लाशों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। रविवार को दिन के उजाले में रिम्स के शीत शवगृह से 56 लावारिस शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया। यहां चिता सजाई गई और फिर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया द्वारा मुखाग्नि दी गई। सभी 56 अज्ञात पार्थिव शरीर का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। परमजीत सिंह उर्फ टिंकू ने अरदास पढ़ी। संस्था द्वारा गुजरे छह साल से यह नेक काम किया जा रहा है। अबतक 1135 लावारिस लाशों को सद्गति मिली हैं।
मौके पर प्रवीण लोहिया, सौरभ बथवाल, सुदर्शन अग्रवाल, अमित किशोर, उज्जवल जैन, परमजीत सिंह, प्रमोद सारस्वत, अमरजीत गिरधर, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, अरुण कुतरियार, आदित्य राजगढ़िया, संजय गोयल, सीताराम कौशिक, बंटी शर्मा, अंशु मित्तल, पंकज खिरवाल, अंकुर जैन, रवि अग्रवाल, संजय सिंह, आशुतोष अग्रवाल, राजीव केडिया, विकास सिंघानिया, सुमित अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय एवं नीरज खेतान मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : अंकिता की चिता की राख ठंडी नहीं पड़ी, दूसरी बेटी मारकर लटका दी गई, जनाक्रोश उबाल पर…
इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों












