GARHWA : गढ़वा में 2 कारोबारियों के घर और दुकान में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घरवालों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर 2 दमकल की गाड़ियां पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसा जिला मुख्यालय के कपड़ा पट्टी में बुधवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ। लगभग 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।कारोबारियों के नाम राकेश बाबू सर्राफ और शिव बाबू सर्राफ हैं। दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। बिल्डिंग के निचले हिस्से में दुकान है। वहीं ऊपरी तल्ले में दोनों का घर है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं।
Read More :बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़, ट्रेन के आगे कूदी महिला
Read More :ये Mobile App तुरंत हटा दें फोन से, झेलना पड़ जाएगा भारी नुकसान
Read More :झाड़ी में नग्न मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी
Read More :मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…
Read More :रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…
Read More :जज उत्तम आनंद मौत मामला : सुराग देने वाले को अब 10 लाख का इनाम












