श्रीनगर : पिछले 12 घंटे में सुरक्षाबलों ने आतंक पर तगड़ा प्रहार किया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आंतकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है। सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी सफलता है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि शनिवार रात बडगाम जिले के चरारेश्रीफ और पुलवामा जिला के नायरा में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बडगाम में एक और पुलवामा में 4 आतंकी को मार गिराया गया।
इसे भी पढ़ें : ई-श्रम कार्ड वालों के अकाउंट में आ रहे हैं इतने हजार रुपये!, ऐसे करें चेक
जाहिद मंजूर वानी जम्मू-कश्मीर में जैश के शीर्ष कैडर में से एक था। जाहिद लेटपुरा की घटना में शामिल था, जिसमें 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। उधर, शनिवार शाम को ही कुलगाम जिले के हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह कुलगाम थाने में तैनात थे। पुलिसकर्मी को गोली लगने की फैली खबर के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
05 #terrorists of #Pakistan sponsored proscribed #terror outfits LeT & JeM killed in dual #encounters in last 12 hours. JeM commander terrorist Zahid Wani & a Pakistani terrorist among the killed. Big #success for us: IGP Kashmir@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 30, 2022
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बुलेट रानी को उम्रकैद, पति का खू’न कर रख दिया था फ्रिज में…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस को एक और झटका, गीताश्री उरांव ने छोड़ी पार्टी, पढें लेटर हू-ब-हू…
इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सड़क पर बवाल, देखिये क्यों सैकड़ों लोगों का फूटा गुस्सा
इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल






