नई दिल्ली: देश में Airtel, Jio, Vi और BSNL बहुत जल्द 5G सेवा शुरू करेंगे. इस साल के अंत तक भारत में 5G सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत में 5G सेवा के लिए नेटवर्क आवंटन का काम शुरू कर दिया है. इस वक्त बाजार में मौजूद सस्ते 5G स्मार्टफोन्स…
Moto G 5G
इस वक्त भारत में मौजूद 5G टेक्नोलॉजी में Moto G 5G का नाम शामिल है। इसे आप मात्र कीमत 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। जबकि 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा। Moto G 5G में आपको एक शानदार डिस्प्ले मिलता है। इसमें 6.7 इंच फुल एचडी प्लस IPS LCD पैनल दिया गया है। पावरबैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 20W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Realme X7
5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Realme X7 भी एक दमदार और किफायती फोन है। इस फोन में शानदार 6। 4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। साथ ङी इसमें 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 800U SoC चिपसेट भी दिया गया है। Realme X7 की कीमत 19,999 रुपये है
Xiaomi Mi 10i
Xiaomi Mi 10i स्मार्टफोन भी 5G स्मार्टफोन सीरीज वाला फोन है। Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। यह 25,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में आने वाला पहला स्मार्टफोन है, जो 108MP रियर कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6। 67 इंच IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz है। पावरबैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।
OPPO F19 Pro+ 5G
अगर आप 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OPPO F19 Pro+ 5G के बारे में भी सोच सकते हैं। OPPO F19 Pro+ 5G भी कम दाम में शानदार स्मार्टफोन है। इसमें आपको MediaTek Dimensity 800U चिपसेट मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है जबकि इसमें 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP मोनोक्रोम लेंस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत 23,990 रुपये है।
इसे भी पढ़ें : Samsung के नए स्मार्टफोन पर पाएं बंपर कैशबैक, जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत Samsung ने लांच किए दो स्मार्टफोन, जानें कीमत
इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…
इसे भी पढ़ें : Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…
इसे भी पढ़ें : Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….
इसे भी पढ़ें : SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…
इसे भी पढ़ें : Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…






