kohramlive desk : दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ या Galaxy S21 Ultra पर बंपर कैशबैक दे रही है। Galaxy S21+ स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर है। फोन को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 7,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
सिर्फ 990 रुपये में Galaxy Watch Active 2
सैमसंग Galaxy S21+ को खरीदने वाले ग्राहकों को सिर्फ 990 रुपये में Galaxy Watch Active 2 या Galaxy Buds Pro को खरीदने का मौका दे रहा है। अपने पुराने स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी S21+ में अपग्रेड करने वालों को सैमसंग अपग्रेड प्रोग्राम के तहत 7000 तक का एडिशनल अपग्रेड बोनस का फायदा भी मिल सकेगा। फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के इस फ्लैगशिप फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये है। आप इसे कैशबैक और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदते हैं, तो आपको यह 64,999 रुपये का पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें :J&K के शोपियां व पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को किया ढेर
5,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीद के लिए उपलब्ध
सैमसंग ने यह भी एलान किया है कि Galaxy S21 फोन 5,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Galaxy S21 Ultra पर कंपनी 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। Galaxy S21 Ultra को HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर के खरीदने पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल जाएगा। गैलेक्सी एस21 फोन सैमसंग वेबसाइट पर 73,999 रुपये के साथ लिस्ट है। एक्सचेंज बोनस के साथ यह कीमत 68,999 रुपये हो जाती है। सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा फोन 1,05,999 रुपये के साथ लिस्ट है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 95,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव






