Kohramlive Desk : जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। अब आप बिना अपना व्हाट्सप्प खोले जान सकते हैं कि कौन ऑनलाइन है और कौन ऑफलाइन। जैसा कि हम जानते हैं व्हाट्सप्प दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला ऐप है। इतना ही नहीं समय-समय पर इस ऐप में आ रहे नए फीचर ने लोगों को इससे कनेक्ट कर रखा है। जिसकी वजह से व्हाट्सप्प हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।
कई बार आप जानने की इच्छा होती हैं कि इस वक्त आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कौन-कौन ऑनलाइन है। लेकिन इसके लिए आपको ऐप खोलना पड़ता है और तब जाकर आप देख पाते होंगे कि कौन ऑनलाइन है या कौन नहीं। लेकिन अब आपको हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है। जिसके जरिए आप आप ये जान सकते हैं आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कौन-कौन एक्टिव है, वो भी बिना ऑनलाइन आए।
गूगल में सर्च करे GBWhatsApp
सबसे पहले आपको गूगल पर GBWhatsApp सर्च करना होगा। इसके बाद लिंक से आप इसकी एपीके फाइल डाउनलोड कर लें। इसके बाद आप एपीके फाइल से GBWhatsApp ऐप को फोन में इंस्टॉल करें।
ऐसे मिलेगा नोटिफिकोशन
GBWhatsApp ऐप डाउनलोड करने के बाद सेटिंग्स में जाकर Main/Chat screen का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। इसके बाद Contact Online Toast का ऑप्शन आपके सामने आएगा। इस पर क्लिक करें और इसके बाद उस कॉन्टैक्ट को चुनें जिसके ऑनलाइन स्टेटस की जानकारी आपको चाहिए। अब जब भी ये कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आएगा, तो आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा। कयूं है न मजेदार ये ट्रिक।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
इसे भी पढ़ें : सुदृढ़ पब्लिक हेल्थ डिलीवरी सिस्टम की ओर सरकार ने बढ़ाया कारगर कदम






