kohram live desk : दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग (Samsung) ने Galaxy F सीरीज के तहत इंडियन मार्केट में अपने 2 किफायती स्मार्टफोन लांच किए हैं। सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ साझेदारी की है। Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी F02s स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ Infinity-V डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें :अब दिलीप पाटिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री
Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। Samsung Galaxy F02s की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। यह कीमत इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन Flipkart, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
इसे भी पढ़ें :ड्रग मामले में गिरफ्तार एक्टर एजाज खान पाए गए कोरोना संक्रमित
Samsung Galaxy F02s में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम 450 प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी F12 स्मार्टफोन सी ग्रीन, स्काई ब्लू और सेलेस्टल ब्लैक इन 3 कलर ऑप्शन में आया है। वहीं, Galaxy F02s स्मार्टफोन डायमंड ब्लू, डायमंड व्हाइट और डायमंड ब्लैक कलर ऑप्शन में आया है। गैलेक्सी F12 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ इंफीनिटी-V डिस्प्ले दिया गया है। Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन में भी बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी F12 स्मार्टफोन में Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2 मेमोरी वेरियंट में आया है। Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम 450 प्रोसेसर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा
सैमसंग गैलेक्सी F12 में 6,000 mAh की बैटरी
Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन में 6,000 mAh की दमदार बैटरी है। इसमें इन-बॉक्स 15W USB-C फास्ट चार्जर दिया गया है। यह एडॉप्टिव फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। अगर गैलेक्सी F02s स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।






