APS प्‍लान के तहत करें आधी कीमत पर खरीदारी, जानिए कैसे मिलेगा 50% कैशबैक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : ग्राहकों के लिए खुशखबरी। एपीएस यानी एमेजन प्राइम सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान के तहत आप अगर वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस अमेजन प्राइम का वार्षिक सब्सक्रिप्शन या फिर 3 महीने की मेंबरशिप लेना चाह रहे हैं] तो कंपनी इन दोनों सब्सक्रिप्शन के साथ 50 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है। आइए, इसकी डिटेल जानकारी से आपको कराते हैं रूबरू।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्‍टूडेंट्स मिले कोरोना +ve

एपी वीडियो यूथ के लिए

Amazon Prime Video का ये कैशबैक ऑफर यूथ के लिए है। यह ऑफर 18 साल से 24 साल वाले यूथ के लिए है, बता दें कि अमेजन प्राइम के वार्षिक प्लान की कीमत वैसे तो 999 रुपये है। 50 प्रतिशत कैशबैक आने के बाद यह प्लान 499 रुपये प्रति वर्ष पड़ेगी। 3 महीने की मेंबरशिप वाले प्लान की कीमत 329 रुपये है और 50 प्रतिशत कैशबैक आने के बाद यह सब्सक्रिप्शन 165 रुपये में मिल जाएगा

इसे भी पढ़ें :रिलायंस जियो के प्लांस के साथ फ्री में देखिए आईपीएल मैच

पहले सब्‍सक्रिप्‍शन की पूरी राशि का करें भुगतान

50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले सब्सक्रिप्शन की पूरी राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको Age वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एसएमएस या ईमेल मिलेगा।
गौर करने वाली बात यह है कि उम्र को वेरिफाई करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज साझा करने के लिए कहा जाएगा। उम्र वेरिफाई हो जाने के बाद, अमेजन आपके Amazon Pay अकाउंट में 50 प्रतिशत राशि ट्रांसफर कर देगा। 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने से पहले आप 30 दिनों के फ्री ट्रायल ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :Ormanjhi में अवैध विदेशी शराब के साथ दो धराये, सुनिये क्या बोले SP (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।