कोहराम लाइव डेस्क : वाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी। वाट्सएप बहुज जल्द नया फीचर लांच करने वाला हैग्। इसका इंतजार लंबे समय से था। यह अभी टेस्टिंग स्टेज में है। इस फीचर की सहायता से यूजर्स एकसाथ कई डिवाइस में इसे चला पाएंगें। इसे कई बार बीटा वर्जन में देखा जा चुका है। अभी वाट्सएप को मोबाइल और डेस्कटॉप पर ही चला सकते हैं। इस फीचर के आ जाने पर इसे दूसरे डिवाइस में भी चलाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
लॉगआउट डिलीट अकाउंट के बटन की जगह लेगा वाट्सएप
नए फीचर के माध्यम से वाट्सएप लॉगआउट डिलीट अकाउंट के बटन की जगह लेगा। ये जल्द आने वाले मल्टी डिवाइस फीचर को सपोर्ट करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक वाट्सएप से भी फेसबुक या ई-मेल के जैसे लॉगआउट किया जा सकता है। जल्द ही इसे iOS और Android यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर
दिखेंगे इंस्टाग्राम रील्स भी
वाट्सएप पर जल्द इंस्टाग्राम रील्स देखे जा सकते हैं। इसके लिए कंपनी एक अलग सेक्शन बना रही है। इंस्टाग्राम रील्स पर शॉर्ट वीडियो डाले जाते हैं। इस फीचर को इंडिया में टिकटॉक बैन होने के बाद इंस्टाग्राम में ऐड किया गया था।
इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी का सिजलिंग अवतार, देखें…
हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट की होगी बिक्री
जल्द ही इंडिया में कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट बेचेगी। इसके लिए कंपनी कई फाइनेंशियल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करेगी। प्रारंभिक दौर में SBI General sachet-health इंश्योरेंस और HDFC Pension स्कीम बेचेगी।








