Ranchi : राजधानी रांची में एक साथ चार दोस्त काल के गाल में समा गये। तीन दोस्त अफरोज, सबिर और आमिर बरियातू बस्ती के रहने वाले थे। वहीं, चौथा राजू ओरमांझी का रहने वाला था। सभी राजू को घर छोड़ने ओरमांझी जा रहे थे। बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने के दौरान उनकी लाल रंग की कार का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और गाड़ी सीधे एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल से टकराने के बाद कार हवा में उछली और बीच रोड में पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गये।
भयंकर एक्सीडेंट की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। सूचना सदर पुलिस को दी गई। सदर थानेदार लक्ष्मीकांत अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। लोगों की मदद से कार में फंसे लहूलुहान लड़कों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सभी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, चारों लड़कों की मौत की फैली खबर के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।
इसे भी पढ़ें : डीसी, एसपी के अधीन काम करने वाले अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इंस्पेक्टर स्तर के 93 अधिकारी बने DSP… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 14 IPS अधिकारी इधर से उधर, धनबाद-हजारीबाग-साहिबगंज के SP बदले… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में नये साल में मौसम चौंकायेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : करोड़ों खर्च कर गंगा नदी पर बनेगा सिक्स लेन पुल…जानें










