Ranchi : झारखंड में नये साल में मौसम चौंकाने वाला है। आने वाली 3 और 4 जनवरी को रांची में बारिश होने के आसार हैं। 2 जनवरी को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बादल छाये रहेंगे। मौसम का यह हाल 5 जनवरी तक रहेगा। 6 जनवरी को बादल के हटते ही पारे में फिर गिरावट आने की संभावना है, ठंड बढ़ जायेगी। नये साल के पहले दिन मौसम खुशनुमा रहेगा। 29-30 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है। तमिलनाडु में आये तूफान और पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड में ठंड का खेल बिगाड़ दिया। दिसम्बर में केवल पांच रोज यानी 7 से 11 दिसंबर तक ही शीतलहर चली। इसके बाद से न्यूनतम पारा लगातार चढ़ता रहा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जनवरी को कंपकंपाने वाली ठंड नहीं रहेगी।
रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि तमिलनाडु में आये चक्रवात ने हवा का रुख बदल दिया, जिससे पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का सिस्टम बदल दिया। इससे उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा झारखंड में कम आई। इसलिए न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिसंबर के आखिरी हफ्ता ओर नये साल के पहले दिन भी ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा।
इसे भी पढ़ें : क्या छोटा, क्या बड़ा, सबके लिये मछली घर में मस्ती ही मस्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिरी के इल्जाम में बीच रोड का*ट दी गर्दन
इसे भी पढ़ें :CM के लिए राहत भरी खबर…
इसे भी पढ़ें :‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी देने वाले का झारखंड कनेक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें :IT में निकली वैकेंसी, अजमाये किस्मत…
इसे भी पढ़ें :नये साल की शुरूआत महीने में इतने रोज बैंक बंद… जानें








