Bhagalpur : एक अनोखी शादी देखने के लिए बिन बुलाये कई मेहमान पहुंच गये। हर किसी की जुबां पर बस एक ही बात, रब ने बना दी यह जोड़ी। सबकी जोड़ी पहले से ऊपर वाला बनाकर भेजता है। देर सवेर किसी न किसी मंडप में हो जाती है शादी। यह शादी अनोखी इसलिए थी क्योंकि दूल्हा 36 इंच यानि 3 फीट और दुल्हन 34 इंच यानि 2.86 फीट की थी। हर कोई बेताब था एक सेल्फ़ी के लिए। इस यादगार लम्हे को हर कोई कैद कर रहा था अपने मोबाइल में। शादी के रीति-रिवाज में कोई कमी नहीं। बैंड बाजा, बाराती, जयमाला से लेकर सात फेरे तक के रस्मों की अदायगी बखूबी हुई।
दुल्हन की मांग में सिंदूर डालते ही दूल्हा मुन्ना भारती ने सिर्फ इतना कहा ”मैं अपनी दुल्हन को खुश रखूंगा और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ” यह शादी भागलपुर जिले के नवगछिया में हुई। यहां रहने वाले किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी ममता कुमारी की शादी मुन्ना भारती से हुई। मुन्ना मसारू गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम बिंदेश्वरी मंडल है। यह रिश्ता ममता के भाई छोटू की पसंद का है। छोटू ने कहा कि ‘‘मैं एक सर्कस में काम करता हूं। मैंने अपनी छोटी बहन की परवरिश की। मैंने जब मुन्ना को देखा तो मुझे लगा कि वो मेरी बहन के लिए ठीक होगा। मैंने उसके परिवार से बात की और फिर शादी पक्की हो गई।” इस शादी से ममता बहुत खुश है।
इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें
इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात








