Godda : गोड्डा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दो युवक जख्मी भी बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज बिहार के भागलपुर अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार रात की है। पहली घटना गोड्डा भागलपुर मार्ग पर डुमरिया के पास हुई है। इसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर गोड्डा से पंजवारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। मारे गए युवकों में एक बांका जिला के संबलपुर गांव का युवक रवि कुमार सिंह और दूसरा इसी जिला के रनगांव के बिनोद बागवे शामिल है। हेमंत सिंह को गंभीर रूप में भागलपुर में भर्ती कराया गया है।
हाइवा में बाइक ने मारी टक्कर
दूसरा हादसा महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर की है। यहां एक लाइन होटल के पास खड़ी हाइवा में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो












