रांची : 3 झारखंड एनसीसी बटालियन के पांच दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप का आज समापन हो गया। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 मार्च से 12 मार्च 2021 तक किया गया। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस शिविर के सह-अध्यक्ष कर्नल अमिताभ वर्मा एवं सूबेदार मेजर हरि सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ उमाशंकर यादव एवं 3 झारखंड एनसीसी के पिआई स्टाफ द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़ें : ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे
इसे भी पढ़ें : रांची में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग और फिर… (VIDEO)
इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न क्षेत्रों जैसे ड्रिल, ऑप्टिकल ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, फायरिंग, वेपंस ट्रेनिंग में प्रशिक्षित करना था। साथ ही कैडेट्स को बी एवं सी सर्टिफिकेट की परीक्षाओं के लिए तैयार करना था।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए बटालियन द्वारा आयोजित इस शिविर में सरकार द्वारा दिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग, समय-समय पर सैनिटाइजेशन एवं मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था। शिविर में नगर निगम द्वारा दो पानी के टैंकरो एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी।
इसे भी पढ़ें : पैसे के लेन-देने के विवाद में दोस्त बन गया दुश्मन, रास्ते से ऐसे हटवाया (VIDEO)
शिविर के दौरान कैडेट्स को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर पीने का पानी एवं तीन समय का भोजन एवं चाय नाश्ता का प्रबंध किया गया था।
एनडीआरएफ के 9 बटालियन पटना से आए इंस्पेक्टर मोहम्मद साजिद एवं उनकी टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों जैसे रक्त बहाव का नियंत्रण, खपच्ची बांधना, घायलों की मदद करना आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के दौरान सीएचओ द्वारा हेल्थ एवं हाइजीन से जुड़े तथ्यों पर चर्चा की गई। शिविर में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा मोरल वैल्यू से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों को समझाते हुए बहुत ही रोचक कहानी के माध्यम से कैडेट्स को मौलिकता का पाठ पढ़ाया, जिससे उन्हें जीवन में आगे अपने विचारों को और विस्तार करने एवं आगे बढ़ने की सीख मिली। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनीष त्रिपाठी भी शिविर के दौरान कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।
इसे भी पढ़ें : सेक्स रैकेट में जेल गए युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में इस महिला IPS पर लगाए गंभीर आरोप
इसे भी पढ़ें : बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को काट डाला, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना










