KHUNTI : खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में शुक्रवार को 3 बाइक सवार अपराधियों ने एक बैंक मित्र 25 साल की प्रभा कुमारी को गोली मार कर घायल कर दिया। इसके बाद उनसे 3 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अड़की बस्ती की ओर ही भाग गए। घटना की जानकारी मिलते के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है।
घायल को रिम्स रेफर किया गया
जानकारी के अनुसार, गोली महिला की कमर में लगी है। घायल अवस्था में प्रभा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल बैंक मित्र प्रभा कुमारी के परिजनों ने बताया कि वह रुपये जमा करने के लिए अड़की प्रखंड़ मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गई थी। इसी दौरान हमला हुआ। प्रभा कुमारी अड़की दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली है। बैंक के सामने से तीन अपराधियों ने रुपये की छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली मार दी।
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो












