Bokaro : एक साथ 3 बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों शव एक तालाब से मिले। यह अमृत तालाब बोकारो के पेटरवार में ब्लॉक कॉलोनी मे बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने पहले एक बच्चे के शव को तालाब में तैरता हुआ पाया। खबर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा तालाब में खोजबीन के क्रम में तीन बच्चों के शव मिले। खबर है कि ये तीनों बच्चे बीते कल दोपहर से ही खेलते-खेलते घर से गायब हो गये थे। इनमें से दो बच्चे पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत के मुस्लिम टोला और एक पोडदाग एनएच 23 का रहनेवाला बताया गया। घरवाले कल से ही बच्चों को ढूंढ रहे थे। देर रात बच्चों के गायब होने की खबर पुलिस को भी दी गई। पेटरवार थानेदार कृष्ण कुमार कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है। वहीं पेटरवार अंचल प्रभारी अशोक राम ने बताया कि जो सरकार का नियम है उसके तहत जो भी सरकारी लाभ होगा उसे दिया जायेगा। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…










