मुंबई : मंगलवार को किंग्स की तरह खेला पंजाब। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को शानदार गेंदबाजी से पहले 143 रन पर रोका। फिर 16 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैच के दौरान कहीं नहीं लगा कि सीजन की नंबर वन टीम के सामने पंजाब खेल रही है। पंजाब ने किंग्स की तरह खेला और मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखी। पंजाब की तरफ से शिखर धवन (गब्बर) ने सबसे ज्यादा 62 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मात्र 10 बॉल में नाबाद 30 रनों की पारी खेली। मैच के 16वें ओवर में लिविंगस्टोन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बना दिए। मोहम्मद शमी के इस ओवर में लिविंगस्टोन ने 3 छक्के और 2 चौके जड़े। इसी के साथ पंजाब किंग्स की 10 मैचों में ये पांचवीं जीत रही। टीम ने 5 मैच हारे भी है। वहीं, गुजरात की लगातार 5 जीत के बाद ये पहली हार है। हार्दिक की कप्तानी वाली टीम ने 10 में से 8 मुकाबले जीते और 2 में हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम ने 20 ओवर में 143/8 का स्कोर बनाया। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 64 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा ने 4 विकेट झटके।
इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें
इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात










