Kohramlive : महाराष्ट्र के बुलढाना में बड़ा हादसा हो गया। यहां समृद्धि एक्सप्रेस वे पर सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस का टायर फट गया। जिससे बस खंभे और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसके बाद बस में आग लग गई। आग लगने की वजह से बस में सवार 26 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं बस ड्राइवर समेत 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे है। खबर पाकर मौके पर एसपी सहित कई अफसर पहुंचे। हादसा बीती रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। उस वक्त बस में ज्यादातर लोग सोये हुए थे। बस सवारियों को ले नागपुर से मुंबई जा रही थी। हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने जांच के आदेश दिए है। CM ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों को घायलों का सरकारी खर्च पर तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
मौके पर पहुंचे बुलढाणा SP सुनील कड़ासेन ने बताया कि बस में कुल 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 की मौत हो गई। जिनमें 3 मासूम भी शामिल हैं। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई। बस में बैठे यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के रहने वाले थे। मंजर बेहद भयानक था।
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर 616 योजनाओं की सौगात दे गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर याद किये गये वीर सिदो-कान्हू, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “ससुराल में कोई गोड़ पकड़ा, कोई हाथ और ठोहरा के पिला दिया”… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित अग्रवाल बंधु मर्डर केस के गुनाहगारों को उम्रकैद… देखें
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर मुलाकाती पर सवाल, सुपरिटेंडेंट और जेलर ED में हाजिर








