spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : प्रसव पीड़ा से तड़पती पुष्पा ने एक बेटी को जन्म दिया। सीजर ऑपरेशन के जरिये डिलिवरी की गई। डिलिवरी के बाद ही पुष्पा की ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जल्दबाजी में पुष्पा को पलांडू से बड़कागांव रेफर कर दिया गया। वहां से हजारीबाग भेज दिया गया। यहां घरवालों को बताया गया कि पुष्पा अब इस दुनिया में नहीं। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने इल्जाम लगाया कि एक सहिया की वजह से पुष्पा की जान चली गई।

परिवार के एक सदस्य ने कहा कि घर में कई बच्चों का जन्म हुआ, पर ऐसा पहली बार हुआ कि डिलिवरी के बाद ही प्रसूता को ब्लीडिंग शुरू हो गई। तीन इंजेक्शन तक मंगवाये गये, पर ऑपरेशन ही गलत कर दिया गया। इल्जाम है कि ऑपरेशन के समय प्रसूता का एक वेन कट गया, जिसके कारण एक मासूम नवजात बेटी के सिर से मां का आंचल छिन गया। पुष्पा देवी की मौत से लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उनका कहना है कि किसी भी अस्पताल का हाल ठीक नहीं। सहिया के भरोसे प्रखंड के अस्पताल चल रहे हैं। वहीं, सदर अस्पताल भी भगवान भरोसे। गर्भवती पुष्पा को भेर के 5 बजे पलांडू के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तब घरवालों से कहा गया, चिंता की कोई बात नहीं। सबकुछ ठीक-ठाक होगा। बच्ची की जन्म लेने तक सबकुछ ठीकठाक रहा भी, पर एक गलती की वजह से पुष्पा की मौत हो गई। सुनें क्या बोले पुष्पा के घरवाले और एएनएम…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अब एक नया तरीका ढूंढ लिया साइबर क्रिमिनलों ने, जानें नया इजाद….

इसे भी पढ़ें : “ससुराल में कोई गोड़ पकड़ा, कोई हाथ और ठोहरा के पिला दिया”… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये थानेदार और इंजीनियर, क्या कर रहे थे…देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...