spot_img

हूल दिवस पर याद किये गये वीर सिदो-कान्हू, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हूल दिवस के मौके पर वीर शहीद सिदो-कान्हू को याद किया गया। मौके पर PM मोदी ने भी उन्हें नमन किया। PM ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हूल दिवस’ पर हमारे आदिवासी समाज के वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन। यह विशेष अवसर हमें अन्याय के खिलाफ सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत कई अन्य पराक्रमियों के शौर्य और साहस का स्मरण कराता है। उनके संघर्ष की गाथा देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

उनके जन्मस्थली यानी बरहेट, साहिबगंज के भोगनाडीह में सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा उन्हें नमन किया। हूल की 167वीं वर्षगांठ पर CM ने सोशल मीडिया पर लिखा- हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू जी की जन्मस्थली भोगनाडीह में वीर शहीद सिदो-कान्हू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके वंशजों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें सम्मानित करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। CM बीते कल शाम को सवा 7 के करीब रांची रेलवे स्टेशन से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद आज भोर में 5:50 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देने के बाद CM ने शहीद के वंशजों से मुलाकात की। विभिन्न सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रात 10 बजे CM फिर बरहरवा रेलवे स्टेशन से भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस से ही रांची के लिये रवाना हो जायेंगे।

संथाल हूल ही आजादी की पहली लड़ाई थी। चारों भाइयों सिदो, कान्हू, चांद और भैरव के साथ फूलो और झानो ने अंग्रेजों और महाजनों से जमकर लोहा लिया। रानी लक्ष्मीबाई से काफी पहले इन्होंने आजादी की ज्वाला जलाई थी। फूलो-झानो को इतिहास में शायद ही लोग जानते हैं।

इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : रांची में 6 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : लालपुर में इस जगह मिली युवक की ला’श, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन, सबका माथा हिला कर रख दी… जानें

इसे भी पढ़ें : 30 नहीं 59 दिन का होगा सावन का पवित्र महीना… जानें

इसे भी पढ़ें : भीम आर्मी चीफ को अस्पताल से छुट्टी, कार जब्त…

इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश से भूस्खलन, करीब 9 हजार तीर्थयात्री फंसे… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 24 DSP बने IPS, अधिसूचना जारी

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।