spot_img
spot_img
spot_img

बहुचर्चित अग्रवाल बंधु मर्डर केस के गुनाहगारों को उम्रकैद… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : निजी न्यूज चैनल ”साधना” के मालिक लोकेश चौधरी को आज उम्रकैद की सजा सुनाई गई। यह सजा उसे व्यवसायी हेमंत अग्रवाल और उनके भाई महेंद्र अग्रवाल का मर्डर करने के चलते सुनाई गई। लोकेश के इस घृणित पाप में उसका साथ देने वाले उसके बॉडी गार्ड सुनील सिंह और धर्मेद्र तिवारी को भी आजीवन कारावास की सजा मिली। वहीं तीनों को 30- 30 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। तीनों को यह सजा सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत द्वारा सुनाई गई। राजधानी रांची के इस बहुचर्चित अग्रवाल बंधु हत्याकांड के गुनाहगारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में हाजिर किया गया। इस हत्याकांड में वांटेड एक अन्य संदेही गुनाहगार एमके सिंह को पुलिस आजतक नहीं खोज पाई। वहीं इस कांड के एक अन्य अभियुक्त  ड्राइवर रवि शंकर लाल को कोर्ट ने निर्दोष ठहराते हुए बरी कर दिया था।

राजधानी रांची के अशोक नगर इलाके में साधना न्यूज चैनल चलाने वाले लोकेश चौधरी, सुनील कुमार उर्फ सुनील सिंह और धर्मेंद्र कुमार तिवारी को हत्या करने, लाश छिपाने, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के जुर्म में यह कठोर सजा सुनाई गई है।

कोर्ट के इस फैसले से वैसे लोगों का वहम और अहम दूर हुआ कि मीडिया का चोला ओढ़ किये पाप की सजा से बच निकल जायेंगे। मर्डर केस के गुनाहगार लोकेश चौधरी लालपुर इलाके में रहनेवाले हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल को अपने दफ्तर में बुलाकर गोली मार उनकी हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात को साल 2019 में 6 मार्च को अंजाम दिया गया था।  के लेनदेन को लेकर पहले उनका झगड़ा हुआ और फिर एक साजिश के तहत दोनों भाई की हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लोकेश चौधरी झारखंड छोड़ कर फरार हो गया। फरारी में लोकेश चौधरी ने अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक दाखिल की। पर उसे कहीं से राहत नहीं मिली। पुलिसिया दबाव में आकर लोकेश चौधरी ने 9 मार्च 2020 को अदालत में सरेंडर किया। जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया। तब से वह लगातार जेल में ही है।

इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...