spot_img
spot_img

मोस्ट वांटेड भवानी भुइयां ने डाला हथियार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh) : मोस्ट वांटेड उग्रवादी भवानी भुइयां ने पलामू पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि पुलिस के बड़े अधिकारियों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। फिलहाल उग्रवादी से पूछताछ की जा रही है। भवानी भुइयां झारखंड के गढ़वा, लातेहार और पलामू जिले के लिये आतंक का प्रयाय बना हुआ था।

भवानी भुइयां प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) से जुड़ा हुआ था। वह जोनल कमांडर के रूप में पलामू और आसपास के जिलों में अपने दस्ते के साथ लेवी वसूलने का काम कर रहा था। इन इलाकों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत कुख्यात भवानी ने सरेंडर कर दिया। उसने अपनी इंसास रायफल पुलिस को सौंप दी है।

12 से अधिक उग्रवादी घटनाओं में थी पुलिस को तलाश

भवानी भुइयां पलामू प्रमंडल में के तीनों जिले पलामू, गढ़वा और लातेहार के इलाके में लगातार सक्रिय था। करीब 12 से अधिक उग्रवादी घटनाओं में पुलिस को इसकी तलाश थी। भवानी भुइयां पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उरीटांड़ का रहने वाला है। साल 2016 में JJMP में शामिल हुआ था। उससे पहले वह प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) से जुड़ा हुआ था।

2021 में बना था जेजेएमपी का जोनल कमांडर

जून 2021 में कमांडर रामसुंदर राम के मारे जाने के बाद भवानी भुइयां को JJMP का जोनल कमांडर बनाया गया था। रविवार को भवानी भुइयां को आत्मसमर्पण नीति का लाभ देने की घोषणा कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : ट्रक में आर-पार हुआ सरिया, मौत का मंजर देख…

इसे भी पढ़ें : स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लिखा…

इसे भी पढ़ें : गुमला में माओवादियों का तांडव, बॉक्‍साइड माइंस में क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...