Ranchi : राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। शनिवार को Sadar Hospital में इंस्टॉल्ड लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। अब यहां के मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर अब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा। इसको लेकर आज सदर अस्पताल रांची, बुंडू, ओरमांझी और सोनाहातू में ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल किया गया। ऑक्सीजन प्लांट लगवाने में सिविल सर्जन डॉ विनोद और डॉ रितू सहाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Sadar Hospital में शनिवार को कोविड के 12 नये मरीज एडमिट हुये। वहीं 12 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी गये। राहत की बात है कि सदर अस्पताल में 220 बेड में से 196 बेड खाली है। रिसालदार बााबा कोविड केयर सेंटर में अबतक एक भी मरीज एडमिट नहीं है।
इसे भी पढ़ें : ट्रक में आर-पार हुआ सरिया, मौत का मंजर देख…
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लिखा…
इसे भी पढ़ें : गुमला में माओवादियों का तांडव, बॉक्साइड माइंस में क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : भाभी के प्यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…













