spot_img
spot_img
spot_img

सोलर पावर प्लांट से जगमग हो रहे झारखंड के दूर-दराज के 246 गांव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: सौर ऊर्जा से झारखंड के सुदूर और दुर्गम स्थानों पर स्बसे गांव अब रोशनी से जगमग हो रहे हैं। राज्य के ये वैसे गांव हैं, जहां ग्रिड के माध्यम से विद्युतीकरण संभव नहीं हो पाया था। अब 246 गांवों में सोलर पावर प्लॉट (मिनी और माइक्रो), सोलर स्टैंड एलोन सिस्टम से विद्युतीकरण किया गया है। वैसे अविद्युतीकृत घर, जिनके वासी विद्युत से वंचित थे, ऐसे 209 गांवों में क्रमश: 3494 एवं 4245 अविद्युतीकृत घरों मतलब कुल 7740 घरों को सोलर स्टैंड ऍलोन सिस्टम से विद्युतीकृत किया गया है।

चिह्नित हुए गांव, पहुंची बिजली

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा वैसे सुदूरवर्ती गांवों को चिह्नित किया गया, जहां अबतक पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति या दुर्गम पहाड़ियों एवं वनों से आच्छादित होने के कारण पारंपरिक ऊर्जा स्रोत से विद्युत आपूर्ति बहाल करना वित्तीय एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से व्यवहार्य नहीं था। ऐसी स्थिति में वैसे गांवों को सोलर एनर्जी के माध्यम से विद्युतीकृत किया गया, जिससेे न सिर्फ उक्त ग्रामों की ऊर्जा की आवश्यकता को पूर्ण किया जा सका, बल्कि ऐसे गांवों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु ग्रामीण औधोगिकीकरण की संभावनाओं को देखते हुए विद्युत की आवश्यकता को पूर्ण किया जा रहा है।

अक्षय ऊर्जा परियोजना एक बेहतर विकल्प

राज्य सरकार का लक्ष्य हर गांव, कस्बों, टोलों का विद्युतीकरण  करना है। कई गांवों में दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण परंपरागत विद्युत आपूर्ति तकनीकी और व्यावहारिक रूप से सहज नहीं है। ऐसे में सरकार का मानना है कि वहां अक्षय ऊर्जा परियोजना स्थानीय जरूरतों के अनुरूप एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। ऐसे गांवों या कस्बों को 100 प्रतिशत सब्सिडी के तहत स्थापित मिनी ग्रिड अथवा सोलर स्टैंड एलोने होम लाइटिंग सिस्टम के जरिए विद्युतीकृत करने की योजना पर कार्य हो रहा है, जिससे हर गरीब के घर तक बिजली पहुंच सके।

दो माध्यमों से हो रहा विद्युतीकरण

सरकार दो माध्यमों से सुदूरवर्ती गांवों को रोशन कर रही है। पहला सोलर स्टैंड एलोन सिस्टम के जरिये 50 से कम घर होने अथवा गांव की भौगोलिक स्थिति में गांव का विस्तार, ग्रामीण जनसंख्या का घनत्व विभिन्न टोलों में बांटकर दूर दूर होने की स्थिति में उस ग्राम को सोलर स्टैण्ड एलोन सिस्टम के माध्यम से विद्युतीकृत किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत प्रत्येक घर में 200-250 वाट का मॉड्यूल 9 वाट के 4 अदद एलईडी लाईट, 1 डीसी पंखा उपलब्ध कराया जाएगा। एक मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट एवं 1 एलईडी टीवी के लिए उपयुक्त क्षमता के पावर प्वाइंट की व्यवस्था के साथ विद्युतकृत किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त यदि ग्राम में सामुदायिक भवन अथवा विद्यालय उपलब्ध है, तो उसमें भी उपयुक्त क्षमता के अनुसार सोलर स्टैण्ड एलोन सिस्टम के माध्यम से विद्युत आपूर्ति किया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक 10 घरों की आबादी पर एक अदद 12 वाट एलईडी सोलर स्ट्रीट लाईट लगाकर गांव की गलियों को रोशन किया जाएगा। दूसरा, मिनी/माइक्रो ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट के तहत घरों की संख्या 50 से अधिक होने पर एवं ग्राम का वास्तविक फैलाव, आबादी का घनत्व सघन होने की स्थिति में उस ग्राम को मिनी, माईक्रो ग्रिड सोलर पावर प्लांट के माध्यम से प्रत्येक घर में 200-250 वाट क्षमता का विद्युत लोड निर्धारित करते हुए पोल एवं तार के माध्यम से प्रत्येक घर में विद्युत आपूर्ति किया जाना प्रस्तावित है।

ये गांव हुए रोशन

साहेबगंज के बरहेट स्थित चपेल पहाड़, बास्को पहाड़ और टेंगरा पहाड़ स्थित गांव सौर ऊर्जा से रोशन हो चुके हैं।  पतना प्रखंड के 6 गांवों में सौर ऊर्जा का कार्य जारी है।  हजारीबाग के इचाक, चतरा के सिमरिया के एक-एक गांव एवं सिमडेगा के चार गांवों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने का कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya ने नानी के साथ किया Srivalli गाने का हुक स्टेप(Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...

शादी में जाना था, मौ’त ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...