KohramLive DesK : 22 YouTube चैनल (YouTube Channel) को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। इन 22 चैनलों को बंद करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग को IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करना पड़ा। तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक (Facebook) अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट (News website) को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स के बैन हो जाने से 260 करोड़ व्यूअरशिप खत्म हो गया। इल्जाम है कि इन अकाउंट्स और चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलान के लिए किया जा रहा था।
भारतीय YouTube चैनल्स पर एक्शन लिया गया
यह पहला मौका है जब IT Rules 2021 के आधार पर भारतीय YouTube चैनल्स पर ऐक्शन लिया गया है। यहां याद दिला दें कि सरकार ने पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्स 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था। लेटेस्ट ब्लॉकिंग ऑर्डर के तहत 18 भारतीय और 4 पाकिस्तानी YouTube चैनल्स को बैन किया गया है।
इंडिया के खिलाफ फैलाई जा रही थी गलत जानकारी
ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स में कई टीवी चैनल्स के लोगो और टैम्पलेट का इस्तेमाल किया गया था। इन चैनल्स ने अपने पोस्ट के थम्ब नेल में कई टीवी एंकर्स की तस्वीर भी यूज की है, जिससे व्युअर्स को गुमराह किया जा सके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत थम्बनेल और टाइटल के साथ पोस्ट किए गए थे। कुछ मामलों में भारत के खिलाफ फेक न्यूज को पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था।
इस फैसले के साथ पिछले साल दिसंबर यानी दिसंबर 2021 से अब तक मिनिस्ट्री ने 78 YouTube चैनल्स को ब्लॉक किया है। इसके साथ ही कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन किया गया है, जो देश की सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर के मुद्दों को गलत जानकारी फैला रहे थे। मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया एनवॉर्मेंट सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करती है।
इन चैनल्स को किया गया बैन
ARP News, AOP News, LDC News, Sarkari Babu, SS ZONE Hindi, Smart News, News23 Hindi, Online Khabar, DP news, PKB News, Kisan Tak, Borana News, Sarkari News Update, Bharat Mausam, RJ ZONE 6, Exam Report, Digi Gurukul, दिन भर की खबरें
Pakistani Channels
Duniya Mery Aagy, Ghulam Nabi Madni, HAQEEQAT TV, HAQEEQAT TV 2.0
Websites
Dunya Mere Aagy
Social Media Accounts
ट्विटर- Ghulam Nabi Madni, Dunya Mery Aagy, Haqeeqat TV
फेसबुक- Dunya Mery Aagy

इसे भी पढ़ें : यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : घूसखोर बंदोबस्त पदाधिकारी, क्लर्क और प्यून को 4-4 साल की सजा, जानिये कैसे धराये थे
इसे भी पढ़ें : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, किसी के पैर तो किसी के हाथ क’टे, देखें…
इसे भी पढ़ें : जम्मू में कश्मीरी पंडित, बिहार के मजदूर समेत 7 को मारी गोली, कही ये …
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…












