spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट, बैंक जाने से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : आज यानी 23 मई से 2000 के नोट बदले जाएंगे। बीते 19 मई 2023 को RBI ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का बड़ा फैसला लिया था। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक देश के सभी बैंकों और RBI की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में आज यानी मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जा रहे हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, लोगों के पास चार महीने का वक्त है। 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट बैंक में जाकर बदल सकेंगे या फिर अपने बैंक खाते में जमा कर सकेंगे। RBI ने निर्देश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक की किसी भी शाखा में जाकर तय सीमा के भीतर 2000 रुपये के नोट को बदला सकता है।

RBI ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि 2000 रुपये के नोट को सिर्फ सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। नोट पूरी तरह से वैध है। आप इन नोटों को इस्तेमाल खरीदारी में, लेनदेन में जहां चाहे वहां कर सकते हैं। इसे लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता है।

एक बार में सिर्फ 2000 के 10 नोट यानी 20000 रुपये आप किसी भी बैंक शाखा में जाकर बदल सकते हैं। इसके लिए न तो आपको कोई शुल्क देना होगा और न ही कोई फॉर्म भरना होगा। लेकिन अगर आप अपने खाते में 2000 के नोट डिपॉजिट कराते है तो कितने भी करा सकते है। बैंकिंग डिपॉजिट नियम के तहत 50 हजार से अधिक जमा पर आपको अपना पैन या आधार कार्ड दिखाना होगा।

SBI समेत कई बैंकों ने कहा है कि 2000 रुपये का नोट बदलवाने के लिए लोगों को कोई फॉर्म या स्लिप नहीं भरना होगा। लोग बैंक जाकर इसे बदलवा सकते हैं। SBI ने स्पष्ट किया है कि नोट बदलाने के लिए लोगों को आईडी प्रूफ दिखाने के जरूरत नहीं होगी। हालांकि कई बैंकों ने उन ग्राहकों के लिए आईडी का क्लॉज रखा है, जिनका खाता उस बैंक में नहीं है। केनरा बैंक, HDFC बैंक , ग्रामीण बैंक उन ग्राहकों से 2 हजार के नोट बदलने के बदले आईडी मांग सकते है, जिनका बैंक अकाउंट उनके बैंक में नहीं है। बैंकों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की है। बैंकों को इसके लिए खास इंतजाम करने का निर्देश मिला है।

RBI के गवर्नर दास ने कहा, नोट बदलने की समय सीमा 30 सितंबर इसलिए तय की है, ताकि इसे गंभीरता से लिया जा सके। वरना जमा करने या बदलने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती। दास ने कहा, 30 सितंबर के बाद क्या होगा, इस पर अभी कोई जवाब नहीं दे सकता। इस दौरान अधिकांश नोट वापस आने की उम्मीद है। आगे का फैसला 30 सितंबर को ही करेंगे।

इसे भी पढ़ें : आज इस समय जारी होगा JAC 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक…

इसे भी पढ़ें : बीच सड़क मैनेजर की कनपटी में भिड़ाया पिस्टल और फिर…

इसे भी पढ़ें : लोगों की जिंदगी बचाने के लिए क्या कर गया आरोग्यम, देखें…

इसे भी पढ़ें : खूंटी कोर्ट के बाहर महिला ने शख्स को मा’री गोली… देखें

इसे भी पढ़ें : रिम्स में तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...