spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। रांची के कई महत्वपूर्ण सड़कों पर फ्लाईओवर का काम तेजी से हो रहा है। शहर के बुनियादी ढांचे को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का काम भी किया जा रहा है। मौका था जुडको के अधिकारियों के साथ बैठक का। बैठक सीएम के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई थी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जुडको आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रांची शहर के बुनियादी ढांचों के विकास लिए ठोस और बेहतर कार्य योजना बनाकर ससमय योजनाओं को पूरा करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तथा रातू रोड चौक से कचहरी होते हुए जेल चौक तक सड़कों का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण करना बेहद जरूरी है। इन सड़कों को दुरुस्त कर लोगों को जाम से बचाया जा सकेगा तथा राहगीरों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

बैठक में जुडको के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित “जोनल ब्यूटीफिकेशन एंड रीडेवलपमेंट ऑफ एक्जिस्टिंग स्ट्रीट एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम अल्बर्ट एक्का चौक टू कचहरी चौक एंड सराउंडिंग एरियाज इन रांची” के मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन रखा। जुडको द्वारा प्रस्तावित इस कार्य योजना के तहत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और आसपास के क्षेत्र में मौजूदा सड़क और बुनियादी ढांचे का सौंदर्यकरण तथा पुनर्विकास कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्य योजना के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली, मास्टर प्लान के प्रत्येक पहलुओं को गहराई से समझा तथा अपनी ओर से कई आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मास्टर प्लान के तहत उक्त क्षेत्रों में मुख्य रूप से वेंडिंग जोन के साथ तीन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, ग्रीन एरिया का विस्तारीकरण, विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण कार्य तथा कचहरी चौक से जेल चौक तक अंडर बाईपास रोड का निर्माण सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों के सौंदर्यकरण सहित अन्य कार्य किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर टेक्निकल, जुडको गोपाल जी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रत्यूष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिली ला’श…

इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची समेत इन जिलों में बारिश…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी, NIA को मिली रिमांड…

इसे भी पढ़ें : ढहा दिया गया सुप्रीमो दिनेश गोप का किला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, नेपाल में क्या हुआ उसके साथ… देखें

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची… देखें

इसे भी पढ़ें : घर से अगवा कर नाबालिग से गैं’गरेप, 2 और गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :रांची के यह इलाके हुए रेड जोन घोषित, जानें कब से कब तक…

इसे भी पढ़ें :

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...