spot_img

खूंटी कोर्ट के बाहर महिला ने शख्स को मा’री गोली… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी कचहरी के समीप जेल गेट के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक शख्स विष्णु नाथ प्रमाणिक को गोली मार दी गई। गोली बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई और वह युवक बाल-बाल बच गया। विष्णु नाथ पोक्सो एक्ट का संदेही गुनहगार है और खूंटी के हुंटार का रहने वाला है। गोली चलने के बाद वहां खलबली मच गई। इल्जाम है कि पीड़ित लड़की की मां ने उसे टारगेट कर गोली चलाई और मौके से भाग निकली। महिला तोरपा रोड की रहने वाली है। SDPO अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला को धरने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

घायल विष्णु नाथ के खिलाफ खूंटी थाना में पोक्सो एक्ट के तहत साल 2021 में एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही विष्णु नाथ जेल से जमानत पर बाहर आया था। सोमवार को खूंटी कोर्ट में उसकी तारीख थी। कोर्ट में हाजिर होने के बाद दोपहर लगभग एक बजे जब वापस लौट रहा था, उसी दौरान पहले से वहां घात लगाए बैठी पीड़िता की मां ने उस पर अचानक गोली चला दी। कोर्ट परिसर के समीप उपकार गेट के सामने हुई फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी महिला वहां से भागने में सफल रही। बाद में घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता

इसे भी पढ़ें : एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिली ला’श…

इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची समेत इन जिलों में बारिश…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी, NIA को मिली रिमांड…

इसे भी पढ़ें : घर से अगवा कर नाबालिग से गैं’गरेप, 2 और गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :रांची के यह इलाके हुए रेड जोन घोषित, जानें कब से कब तक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...