Chaibasa(Rajiv Singh) : चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने एक बड़े लूटकांड का खुलासा किया है। एसपी ने मीडिया को बताया कि बीते कल जिले के मझगांव थाना में श्री गणेश इन्टरप्राईजेज के मैनेजर को हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने एक संदेही गुनहगार मंजुर अंसारी को धरा है। गिरफ्तार मंजुर अंसारी बोकारो के जरिडीह का रहने वाला है। वह पहले भी 2 बार जेल जा चुका है। वहीं लूट के 21 लाख 67 हजार 360 रुपये और सफेद रंग की स्कॉर्पियो बरामद किया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल सफेद रंग की सुमो गाड़ी(JH SAV 523), 3 मोबाइल और 2 लोहे का भुजाली बरामद की है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि टाटा सूमो में सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने इस कांड को अंजाम दिया। श्री गणेश इन्टरप्राईजेज के मैनेजर कल मझगांव थाना के खैरपाल सदमसाई मोड़ के पास स्कोर्पियों से गुजर रहे थे। तभी वहां 4 की संख्या में अपराधी टाटा सूमो से पहुंचे। टाटा सूमो को तिरछा कर रोड ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पिस्तौल और भुजाली का भय दिखाकर मैनेजर से 22 लाख 22 हजार 520 रूपये कैश और सफेद रंग की स्कोर्पियों(JH056P-3425) लूट ली। इस कांड को एसपी ने गंभीरता से लिया। कांड के खुलासे के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। चाईबासा पुलिस ने कोवाली थाना पुलिस की मदद से छापेमारी कर महज 24 घंटों में हल्दीपोखर से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस बाकी के फरार 3 अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। टीम में इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह, SI ललित रंजन भगत, पोटका के थानेदार विनोद टुड्डू, कोवाली थानेदार पवन कुमार, SI प्रशान्त गौरव, ASI रामाधार सिंह, हवलदार मनोहर प्रसाद मेहता, संग्रष कुजुर और रोयलेन होरो शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिली ला’श…
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची समेत इन जिलों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : रिम्स में तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी, NIA को मिली रिमांड…
इसे भी पढ़ें : घर से अगवा कर नाबालिग से गैं’गरेप, 2 और गिरफ्तार…










