Dhanbad: IIT-ISM के बीटेक और एमटेक के छात्रों ने ऑनलाइन एग्जाम के लिए मंगलवार को धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि जब पूरी पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा ऑफलाइन क्यों ली जा रही है। इसी को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के समूह ने IIT के एडमिन ब्लॉक घेर लिया और हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना है कि IIT कानपुर भी पहले ऑफलाइन परीक्षा कराने जा रहा था, बाद में इसे कैंसिल कर दिया। बीटेक और एमटेक के 2000 छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हैं।
छात्रों पर एफआईआर की चेतावनी
मामले की गंभीरता को देख IIT-ISM प्रबंधन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद छात्र हटने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच कुछ छात्रों ने नारा लगाना शुरू कर दिया। निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने सभी छात्रों को चेतावनी दी। कहा कि पांच मिनट में अगर कैंपस खाली नहीं हुआ तो सभी छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज होगी। हालात को संभालने के IIT-ISM ने अपने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को तैनात कर दिया है। लगभग डेढ़ सौ से अधिक सिक्योरिटी गार्ड मौके पर तैनात हैं।
पहले ही दे गई थी जानकारी
प्रोफेसर राजीव शेखर ने बताया कि ऑफलाइन परीक्षा कराने की जानकारी पहले ही छात्रों को दी जा चुकी है। जब स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षा हो रही है तो संस्थान में कैसे ऑनलाइन परीक्षा कराएंगे। छात्र ऑफलाइन परीक्षा को लेकर पहले ही हामी भर चुके थे। अब बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का मिला आदेश, कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप में भाग लेंगे झारखंड पुलिस के जवान
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…












