spot_img
spot_img
spot_img

दुबई से भारत आ रहे 2 एयरक्राफ्ट एक ही रनवे पर आए, ऐसे बची सैकड़ों लोगों की जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIA) पर भारत आ रहे दो विमान एक ही रनवे पर आ गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने शीघ्र ध्यान देकर एक प्लेन को रनवे से हटाने का  आदेश दिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस तरह सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।  मामले को गंभीरता से लेते हुए एमिरेट्स एयरलाइंस ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। एयरलाइंस ने क्रू-मेंबर्स के खिलाफ भी इंटरनल इंक्वायरी का फैसला किया है।

हैदराबाद और बेंगलुरु जाना था विमानों को

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट EK-524 को रात 9:45 पर दुबई से हैदराबाद के लिए टेक ऑफ करना था। इसके अलावा फ्लाइट EK-568 को दुबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी। दोनों फ्लाइट के टेकऑफ के समय में 5 मिनट का अंतर था। दुबई-हैदराबाद विमान टेकऑफ के लिए तैयार थी, तभी चालक दल ने देखा कि उसी दिशा में एक और विमान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके बाद तुरंत एयर ट्रेफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी गई। एटीसी ने तत्परता दिखाते हुए इस फ्लाइट को रनवे से हटाकर टैक्सीवे पर ले जाने का निर्देश दिया। पायलट ने तुरंत यह काम किया और हादसा होने से बच गया।

स्वीकार की सुरक्षा चूक

एमिरेट्स एयरलाइंस ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस सुरक्षा चूक को स्वीकार किया है। एयरलाइंस के मुताबिक इस घटना के बाद दुबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट ने पहले उड़ान भरी और उसके बाद हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट ने टेकऑफ किया। जैसे ही यह मामला सामने आया, वैसे ही एयरलाइंस अथॉरिटी ने गंभीरता दिखाते हुए इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। दूसरी तरफ एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, “सेफ्टी हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस घटना की हम आंतरिक समीक्षा कर रहे हैं. इसकी जांच यूएई एएआईएस द्वारा भी की जा रही है।”

Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल

Read More : WhatsApp पर मिलेगी ग्रोसरी और रेस्टोरेंट की जानकारी, जानें कैसे

Read More : SSB के 4 जवानों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती… जानिये कैसे

Read More :  साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Read More :  अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Read More : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्‍या बोल गये भाई और पत्‍नी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...