Ranchi : राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में विशेष परेड में 16 प्लाटून और बैंड अपना जौहर दिखायेंगे। वहीं, दस विभागों की तरफ से खास झांकी निकाली जायेगी। इन झांकियों में राज्य के विकास की झलक दिखेगी। गुजरे चार सालों तक विभिन्न सरकारी योजनाएं कैसे आम लोगों तक पहुंची, इसकी भी जानकारी होगी। तैयारी को लेकर आज फुल ड्रेस रिर्हसल भी हुई। मौके पर मौजूद रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा एवं SSP चंदन कुमार सिन्हा ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। आला अधिकारियों द्वारा तैयारियों का पूरा जायजा लिया गया। तैयारी में जो कुछ कमियां पाई गई, उसे तुरंत दूर करने को कहा गया। DC राहुल कुमार सिन्हा ने समारोह में तैनात पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभायें। समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाना है।
ये प्लाटून लेंगे हिस्सा
- सेना, CRPF, ITBP, CISF, SSB, JAP1, JAP2, JAP10, IRB 5, NCC, NCC गर्ल्स, झारखंड जगुआर, रांची पुलिस महिला और पुरूष, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी। वहीं, सेना बैंड, जैप 10 बैंड, जैप 1 बैंड और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी बैंड पार्टी भी मौजूद रहेगी।
इसे भी पढ़ें : 25 दिन बाद मिला बेटी का कं*काल, चाचा-बाप-दादा अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 20 लाख गरीब-गुर्बों को मिलेगा घर, पहला किस्त ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें : शांक्सी वाई-8 प्लेन रनवे से फिसला, 14 लोग थे सवार…
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बैंक में चली गो*लियां, हुआ बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को








