spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : आम से लेकर खास तक खासकर राम भक्तों के मन में हिलोर मारने लगी है पवित्र नगरी अयोध्या जाने को। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं के अयोध्या नगरी पहुंचने के लिये कई खास इंतजाम किये जा रहे हैं। नये बने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है। वहीं कई नई लग्जरी बसें भी शुरू की गई हैं। यूपी के सरयू नदी के पूर्वी तट पर बसा अयोध्या नगरी राजधानी लखनऊ से 134 किलोमीटर दूर है। वहीं, गोरखपुर से इसकी दूरी 147 किमी, झांसी से 441 किमी, प्रयागराज से 166 किमी और वाराणसी से 209 किमी है। अयोध्या बाई रोड भी जा सकते हैं।

नोएडा, मथुरा, चित्रकूट, आगरा, दिल्ली सहित कई जगहों से अयोध्या के लिये बस सेवा शुरू होने वाली है। अयोध्या धाम स्टेशन से आनंद विहार के लिए बीते शनिवार को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन दिन के 12.12 बजे खुलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) में लखनऊ से आनंदविहार का चेयरकार का किराया 1410 व एग्जीक्यूटिव क्लास का 2595 रुपये है। कैटरिंग का शुल्क किराये में शामिल है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर अन्य दिनों में चलेगी। दरभंगा से आनंदविहार टर्मिनल के लिए वाया लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई। अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे दरभंगा से रवाना होगी। ट्रेन अयोध्या धाम पर रात 2.30 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह 5.05 बजे पहुंचेगी। यहां भी पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन दोपहर 12.35 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंदविहार टर्मिनल से दोपहर 3.10 बजे से चलकर रात 1.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से हवाई जहाज उड़ान का शेड्यूल तय हो गया है। इंडिगो और एयर इंडिया उड़ान को लेकर अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कई महानगरों से अयोध्या तक सीधी उड़ान की तैयारी है। अयोध्या और वाराणसी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान

इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...