हत्यारों ने बच्चे की आंखें भी निकाल ली, नहर किनारे मिला शव
कोहराम लाइव डेस्क: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के कसहा गांव में एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। कसहा वार्ड 3 निवासी सिकंदर यादव के बड़े पुत्र सौरव कुमार(13) का शव गुरुवार को वार्ड 5 के मटकुरिया नहर किनारे मिला।
सौरभ बुधवार की शाम वार्ड 4 में भोज खाने गया था। एक भोजघर से बुधवार की रात अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर लाश को मटकुरिया नहर के पास फेंक दिया। अपराधियों ने पहले बालक के गले और सिर में छुरा मारकर उसकी हत्या की फिर छुरे से उसकी आंख भी निकाल ली है।
इसे भी पढ़ें :TSPC के कुख्यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा
भोज खाने गया था बच्चा
घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग सात बजे सौरव बगल के कसहा वार्ड 4 में दिनेश साह के घर भोज खाने गया हुआ था। वहां उसे रात नौ बजे तक देखा गया। रात ग्यारह बजे तक बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात में ही उसकी खोजबीन करने लगे।
इसे भी पढ़ें :पंखे से झूलता मिला गर्भवती विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
नहीं पता चल रहा हत्या का कारण
गुरुवार की सुबह किसी राहगीर ने बच्चे की लाश नहर किनारे देखी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जहां बालक का शव रक्त रंजित अवस्था में पड़ा हुआ था। इस हृदय विदारक घटना से कसहा गांव सहित आसपास के गांव में मातम पसर गया है। बालक की किन कारणों से हत्या की गई, बेहोश परिजन इसका खुलासा नहीं कर पाए हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें :Meeting : गढ़वा DC ने जाना सड़क सुरक्षा का हाल








