spot_img
spot_img
spot_img

होटल के कमरे में प्रेमलीला करते पकड़ाए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : होटल में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी प्रेमलीला करते पकड़े गए। होटल के बंद कमरे से दोनों को पकड़ा गया। इस छापेमारी की दिलचस्‍प बात ये है कि महिला पुलिसकर्मी के पति ने ही उक्‍त छापेमारी कराई। महिला का पति भी पुलिसकर्मी ही है। शादीशुदा प्रेमिका के साथ होटल के बंद कमरे में पकड़े गये पुलिसकर्मी पर दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद सिपाही राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 376 का केस दर्ज होने और उसके जेल जाने के बाद सहरसा एसपी ने यह कार्रवाई की है। मामला पटना के राजीवनगर थाना इलाके की है।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में 3 पुरुष और 3 लड़कियां पकड़ाई

महिला सिपाही ने 161 के तहत जो बयान दर्ज कराया है, उसमें कहा है कि वह अपनी मर्जी से होटल गई थी। सिपाही राजीव उसे जबरन नहीं ले गया था। पति ने फोन पर कुछ ऐसा कह दिया था कि वह टेंशन में आ गई थी। कोर्ट में भी महिला सिपाही का बयान 164 के तहत रिकॉर्ड कराया गया है। हालांकि उसने अपना मेडिकल टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। महिला सिपाही ने यह बात जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को भी लिखकर दे दी है।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

क्‍या है पूरा मामला

पटना में तैनात एक महिला सिपाही और सहरसा में तैनात एक सिपाही राजीव कुमार के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं महिला का पति भी एक पुलिसकर्मी है। ड्यूटी खत्‍म करने के बाद महिला सिपाही राजीव कुमार से मिली। दोनों राजीवनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में खुद को पति-पत्‍नी बताकर कमरा लिया। जहां दोनों की प्रेमलीला चल रही थी। महिला का पति घर पहुंचा और पत्‍नी को खोजा जब वह नहीं मिली तो उसने अपने स्‍तर से पता लगाया। उसे जैसे ही पता चला कि उसकी पत्‍नी दूसरे किसी के साथ राजीवनगर थाना इलाके के एक होटल में है। वह तुरंत राजीवनगर थाना पहुंचा और उक्‍त होटल में अपनी पत्‍नी के दूसरे सिपाही के साथ रहने की बात कहकर छापेमारी की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने उक्‍त होटल में छापेमारी की तो होटल के एक बंद कमरे से दोनों मिले। जब महिला सिपाही ने पुलिसकर्मियों के साथ अपने पति को देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद सिपाही राजीव कुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : बारात आने के पहले प्रेमी संग भागी दुल्‍हन, दूल्‍हे ने साली संग रचाई शादी

बता दें कि महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है। सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। जबकि प्रेमी सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है। वह सहरसा से उससे मिलने पटना आया था, इसी दौरान महिला सिपाही का पति भी पटना पहुंच गया और पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...