spot_img
spot_img

रिकॉर्ड Highest स्तर पर पहुंच 1500 अंक टूटा सेंसेक्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: इंडियन शेयर मार्केट में सप्ताह (Week) के पहले कारोबारी दिन यानी मंडे को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर बॉम्‍बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3.33 फीसद या 1562.28 अंक की गिरावट के साथ 45,398.41 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स 46,932.18 पर खुला था। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 47,055.69 के स्तर तक और न्यूनतम 44,923.08 के स्तर तक गया। इस तरह सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के दौरान रिकॉर्ड उच्चतम स्तर  47055.69 तक गया और उसके बाद इसमें 1500 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें :आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

गिरावट के साथ खुले यूरोपियन बाजार

यूरोपियन बाजारों के गिरावट के साथ खुलने के चलते भारतीय शेयर बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि इंग्लैंड में कोरोना वायरस  के नए प्रकार के सामने आने से दुनियाभर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटेन में कोरोना के नए प्रकार ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक नया मोड़ ला दिया है। इसकी वजह से ब्रिटेन (Britain Lockdown) में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आ गई है। इसको देखते हुए दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने और जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यही नहीं, ब्रिटेन के यूरोपीय पड़ोसियों ने भी खतरे को देखते हुए यूके के यात्रियों के लिए अपने दरवाजों को बंद करना शुरू कर दिया है। यही कारण था कि आज यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ खुले।

इसे भी पढ़ें :अरेस्टिंग क्यों होगी, मिस्टेक ऑफ फैक्ट है ना : थानेदार

13,741.90 अंक पर खुला था निफ्टी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी की बात करें, तो यह सोमवार दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर 2.77 फीसद या 381.15 अंक की गिरावट के साथ 13,379 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी सोमवार को 13,741.90 अंक पर खुला था। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 13,777.50 और न्यूनतम 13,131.45 अंक तक गया।

इसे भी पढ़ें :सामाजिक-आर्थिक सर्वे तत्काल रोके सरकार, रैयतों की जमीन वापस करने की…(

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...