Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अपर समाहर्ता दुमका के पद पर पदस्थापित श्याम नारायण राम को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रांची के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी स्वर्णरेखा परियोजना आदित्यपुर जमशेदपुर में पदस्थापित नंदकिशोर गुप्ता को अपर समाहर्ता धनबाद बनाया गया है। पलामू में पदस्थापित स्मिता टोप्पो को गोड्डा का अपर समाहर्ता बनाया गया है। खेलकूद विभाग के उप निदेशक विनय कुमार मिश्र को साहिबगंज का अपर समाहर्ता बनाया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता चाईबासा हरिवंश पंडित को पाकुड़ का एसडीओ बनाया गया है। हजारीबाग के सहायक नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित राहुल जी आनंद को साहिबगंज का एसडीओ बनाया गया है। विभूति मंडल को देवघर का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है। अनुराधा कुमारी को ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है। विश्रामपुर बीडीओ उदय रजक को कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर बनाया गया है। सिमडेगा के पाकड़टांड़ बीडीओ की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए नगर विकास विभाग को दी गई है। तोपचांची सीओ विकास कुमार त्रिवेदी को कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसे भी पढ़ें : 22 लोगों का खून करने वाला जंगल में धराया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : MS DHONI का जलवा…, ऐसे किया रनआउट (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपईया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : अलकतरा फैक्ट्री में लगी भयावह आग को देख डरे लोग, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो












