Kohramlive desk : इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। न्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Runout) ने दूसरे ही ओवर में अपनी फिटनेस का बेहतरीन नज़ारा पेश किया और एक ज़बरदस्त रनआउट किया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी । पंजाब किंग्स ने शुरुआती दो ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरे ही ओवर में एक ज़बरदस्त रनआउट किया। पंजाब किंग्स की पारी के दूसरे ओवर में जब क्रिस जॉर्डन की बॉल पर भानुका राजापक्षा ने डिफेंसिव शॉट खेला तो बॉल क्रीज़ के पास थी। राजापक्षा और शिखर धवन के बीच हल्का-सा कन्फ्यूज़न हुआ, इसी बीच क्रिस जॉर्डन ने बॉल को विकेटकीपर की तरफ फेंका। एमएस धोनी अपनी जगह पर खड़े थे और वहां से दौड़ पड़े। स्टम्प की तरफ आते हुए एमएस धोनी ने बॉल को लपका और तुरंत छलांग लगा दी। ऐसा करते हुए उन्होंने स्टम्प पर सटीक निशाना साधा और भानुका राजपक्षा आउट हो गए।
Something never changes…👏 #MSD
Age is just a number 🔥 #Dhoni#Runout #CSKvPBKS pic.twitter.com/TzzOQD478I— Prabhat Singh ❁ (@iampbdawn) April 3, 2022
कमेंटेटर्स भी रह गए दंग
40 साल के एमएस धोनी की फिटनेस के कमेंटे मेंटर्स भी फैन हो गए. हर्षा भोगले और सुनील गावस्कर दोनों ने ही एमएस धोनी की फिटनेस की तारीफ की और उन्हें एक बार फिर मौजूदा वक्त में भी बेहतरीन एथलीट करार दिया।
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव








