KHUNTI(Gaurav Kashyap) : 22 लोगों का खून करने वाला संदेही गुनहगार करमा उरांव जब हर हत्या के पीछे राज उगला तो पुलिस दंग रह गई। बात-बात पर किसी का भी खून कर देने वाला करमा उरांव पीएलएफआई का एरिया कमांडर है। करमा लेवी वसूलने और डराने-धमकाने में माहिर समझा जाता है। हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे 44 आपराधिक मामले उसके खिलाफ विभिन्न थाने में दर्ज है। ज्यादातर मामला खूंटी जिले के कर्रा थाना में है। कई डरावनी तरह की आतंक की गाथा लिखने वाले करमा उरांव के बारे में खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी। एसपी ने सूचना को गंभीरता से लिया और करमा उरांव को धर दबोचने के (लिए एक एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने अपना काम बेखूबी कर दिखाया। करमा को टीम ने खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा जंगल से धर दबोचा। उसके पास से एक उम्दा किस्म का पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और 5 मोबाइल मिला है।
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुईं Malaika Arora
इसे भी पढ़ें : सावन को बीच सड़क पर मारी गोली, फिर देखिये बदमाशों ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत












